शैक्षणिक जीवन

हमारे विद्यार्थी पाठ तथा पाठ्यक्रम से दूर भी प्रकृति की गोद में अपनी अभिरुचि तथा प्रतिभा के साथ बहुत कुछ सीखते हैं। एक सहृदय मानव बनने की प्रक्रिया में, वे एक नवोन्मेषी विद्यार्थी, सहयोगी मित्र, सहिष्णु नागरिक तथा और भी बहुत कुछ बनते जाते हैं।

खेलकूद

खेलकूद तथा शारीरिक क्रियाओं को विद्या संस्थान के जीवन में समुचित महत्व दिया जाता है। विद्या संस्थान के दो मैदान तथा तीन गतिविधि–कक्ष विद्यार्थियों को खेलकूद के लिए पर्याप्त तथा सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराते हैं। नियमित खेलकूद विद्यार्थियों को स्फूर्ति तथा ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे उनकी एकाग्रता तथा कार्यक्षमता में रचनात्मक वृद्धि होती है। मैदान के तनावरहित तथा आनन्ददायक वातावरण में कुछ समय व्यतीत करने से विद्यार्थियों में कक्षा तथा पाठ्यक्रम के प्रति अभिरुचि बढ़ती है। यहाँ प्रशिक्षित खेल–प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, पतंगबाजी जैसे विभिन्न शैली के आउटडोर खेल के साथ–साथ शतरंज, कैरमबोर्ड, टेबल टेनिस जैसे इनडोर खेल के लिए उनकी अभिरुचियों तथा प्रदर्शन के आधार पर प्रशिक्षित तथा प्रोत्साहित करती है।