महात्मा गाँधी के विचार–दर्शन पर स्थापित सुशीला इन्द्रदेव शर्मा विद्या संस्थान श्री रास बिहारी मिशन द्वारा सीबीएसई पाठ्यक्रमानुसार संचालित कल्याणार्थ विद्यालय है।
श्री रास बिहारी मिशन द्वारा संचालित इस विद्या संस्थान का प्रबन्धन अध्ययन–अध्यापन में व्यापक अनुभव तथा अभिरुचि रखने वाली बहुसदस्यीय उदार, सम्वेदनशील तथा कुशल समिति द्वारा सी बी एस ई के प्रावधानों के अनुरूप किया जाता है। वर्त्तमान में विद्या संस्थान की संस्थापिका डॉ. सुजाता चौधरी की पूज्य माताजी श्रीमती सुशीला शर्मा, सुप्रसिद्ध गाँधीवादी विचारक, भूतपूर्व संसद सदस्य तथा कुलपति पद्मश्री प्रो. (डॉ.) रामजी सिंह, सर्व सेवा संघ तथा अखिल भारत सर्वोदय मण्डल के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री अमरनाथ भाई तथा जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, भागलपुर के पूर्व प्राध्यापक एवं प्रख्यात चिकित्सक डॉ. अमरेन्द्र नारायण चौधरी के संरक्षण तथा मार्गदर्शन में विद्यालय की प्रबन्ध–समिति विद्या संस्थान का प्रबन्धन करती है। प्रबन्ध–समिति का विवरण अग्रलिखित है :